मेरे लिए 'सेक्सी' का मतलब है स्ट्रॉन्ग होना: सानिया मिर्जा

नयी दिल्ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने महिलाओं के लिए सेक्सी होने की परिभाषा देते हुए कहा है कि उनके लिए सेक्सी का मतलब स्ट्रॉन्ग होना है। सानिया ने कहा कि मेरी नजर में सेक्सी की परिभाषा महिला का स्ट्रॉन्ग होना है। सानिया ने कहा कि मेरे लिए दुबला-पतला होना नहीं बल्कि मज़बूत और फिट होना अट्रैक्टिव दिखने की शर्त है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सानिया ने कहा कि उनके लिए टेनिस सबसे पहले है। अगर वो अच्छा नहीं खेलेगी तो कोई उन्हें नहीं पूछेगा, कोई उनकी फोटो नहीं लेगा। सानिया ने कहा कि टेनिस खेलने के लिए फिट होना सबसे अहम है।

सानिया के मुताबिक खुद को फिट रखने के लिए वो कितनी भी मेहनत कर सकती हैं। इंटरव्यू के दौरान सानिया ने कहा कि मैं बहुत भावुक हूं, लेकिन बहुत ही मजबूत हूं। उन्होंने कहा कि मुझमें बहुत कुछ अच्छा है तो बहुत कुछ बुरा भी, लेकिन मैं सार्वजनिक तौर पर कभी भी अपनी भावनाओं को नहीं जताती।

Story first published: Thursday, April 21, 2016, 17:50 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+