एक से अधिक लोगों को भी मिल सकता है 'खेल रत्न'
बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले मुक्केबाज विजेंदर कुमार, पहलवान सुशील कुमार और चार बार की महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियन एम.सी.मैरीकॉम का नाम इस साल खेल रत्न पुरस्कार के लिए आगे किया गया है।
खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अगर तीन लोग खेल रत्न के काबिल पाए गए तो किसी एक को भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
पिछले साल शानदार उपलब्धियों के बावजूद मैरीकॉम को खेल रत्न नहीं मिल सका था।
पुरस्कारों के लिए प्रस्तावित नाम इस प्रकार हैं :
खेल रत्न : मैरीकॉम (मुक्केबाजी), विजेंदर कुमार (मुक्केबाजी), सुशील कुमार (कुश्ती)।
अर्जुन पुरस्कार : मंगल सिंह चंपिया (तीरंदाजी), सिनिमोल पाउलोज (एथलेटिक्स), सायना नेहवाल (बैडमिंटन), एल. लसिथा देवी (मुक्केबाजी), तानिया सचदेव (शतरंज), गौतम गंभीर (क्रिकेट), इग्नेस टिर्की (हॉकी), सुरिंदर कौर (महिला हॉकी), पंकज सिरसात (कबड्डी), बी. प्रभु (विकलांग वर्ग), सतीश जोशी (रोइंग), रंजन सोढ़ी (शूटिंग), पाउलमी घटक (टेबल टेनिस), योगेश्वर दत्त (कुश्ती) और जी.एल. यादव (याकिंग)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार : बलदेव सिंह (हॉकी), जयदेव भट्ट (मुक्केबाजी), सतपाल (कुश्ती), पुलेला गोपीचंद (बैडमिंटन) और उदय कुमार (कबड्डी)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications