Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने चौथा टेस्ट मैच एक पारी 80 रन से जीता

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच 115 रनों से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

मैच के दूसरे दिन पांच विकेट पर 85 रन बनाने वाली मेजबान टीम तीसरे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी में 263 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्राड ने 61 और ग्रीम स्वान ने 62 रनों की पारी खेली।

स्टीव हर्मिसन 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने पांच विकेट झटके जबकि बेन हिफेनहास को चार विकेट मिले। पीटर सिडल को भी एक सफलता मिली।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 102 रन बनाए थे जबकि आस्ट्रेलिया ने मार्कस नार्थ (110), माइकल क्लार्क (93) और कप्तान रिकी पोंटिंग (78) की शानदार पारियों की बदौलत 445 रन बनाकर 343 रनों की बढ़त हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+