एशियाड-2010 (मुक्केबाजी) : विजेंद्र क्वार्टर फाइनल में पहुंचे (लीड-1)
दोहा एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल करने वाले विजेंद्र ने बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के खिलाड़ी यू तिंग यांग को 9-4 से पराजित किया।
विश्व मुक्ेकबाजी चैम्पियनशिप में कांस्य जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले विजेंद्र ने पहले राउंड में एक अंक हासिल किया जबकि तीसरे राउंड में उन्हें आठ अंक प्राप्त हुए। यांग को तीसरे राउंड में चारों अंक मिले।
इससे पहले, भारत के विकास कृष्णन ने 60 किलोग्राम भार वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विकास ने थाईलैंड के मुक्केबाज अर्डी साइलोम को 8-1 से पराजित किया।
18 वर्षीय विकास विश्व युवा ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं। विकास ने यह पदक इस वर्ष अगस्त में सिंगापुर में आयोजित युवा ओलम्पिक के दौरान जीता था। साइलोम अपने देश में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित किंग्स कप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विकास के मुक्कों के आगे बेदम साइलोम पहले राउंड में कोई अंक हासिल नहीं कर सके। इस राउंड में विकास ने तीन अंक जुटाए। विकास ने दूसरे राउंड में चार अंक जुटाए जबकि साइलोम एक अंक जुटा सके। तीसरे और आखिरी राउंड में विकास को एक अंक मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications