For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बिंद्रा की तरह भारत को इंडिविजुअल गोल्ड दिला सकती हैं सिंधु

रियो डि जेनेरियो। अपना पहला ओलंपिक खेल रही भारत की शटलर क्वीन पीवी सिंधु ने जिस तरह से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनायी है उसकी जितनी तारीफ की जाये कम है। उन्होंने गुरूवार को हुए कड़े मुकाबले में जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को 21-19 और 21-10 से हरा कर एक नया इतिहास लिखा है।

आज उनका मुकाबला फाइनल में वर्ल्ड की नंबर वन कैरोलिन मारिन से होगा, अगर वो ये मैच हारती भी हैं तो भी उनका सिल्वर मेडल पक्का है लेकिन अगर वो जीत जाती हैं तो शूटर अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में दूसरा एकल गोल्ड दिलाने वाली भारतीय एथलीट और पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन जायेंगी।

इसलिए आज हर भारतीय की नजर शाम 6:55 बजे टीवी चैनल पर रहेगी क्योंकि उसी समय हजारों किमी दूर रियो में भारत की बेटी पीवी सिंधु स्पेन की खिलाड़ी के खिलाफ फाइनल खेलने के लिए बैडमिंटन कोर्ट में उतरेगींं।

आपको बता दें कि साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में अभिनव बिंद्रा ने भारत के लिए पहली बार इंडिविजुअल गोल्ड शूटिंग में जीता था। मालूम हो कि बिंद्रा ने खुद ट्विटर पर पीवी सिंधु को बधाई देते हुए इच्छा जताई है कि वो भी गोल्ड क्लब में उनकी तरह शामिल हों।



Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+