रियल मेड्रिड के लिए खेलने का बेंजेमा सपना पूरा हुआ
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक रियल मेड्रिड ने अगले सत्र के लिए बेंजेमा के साथ करार किया है। पुर्तगाली स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ करार करने के बाद रियल ने युनाइटेड प्रबंधन को यह लगातार दूसरा झटका दिया है।
पत्र के मुताबिक रियल ने करार के बदले बेंजेमा को तीन करोड़ पाउंड देने का फैसला किया है। बेंजेमा छह साल के लिए क्लब से जुड़े हैं।
कार्लोस तावेज के क्लब छोड़ने के बाद युनाइटेड के प्रमुख एलेक्स फग्र्यूसन बेंजेमा को उनके स्थान पर स्थापित करना चाहते थे लेकिन रियल ने उनके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
22 साल के बेंजामा को यूरोपीय फुटबाल जगत में अग्रिम पंक्ति के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में एक माना जाता है। इससे पहले इंग्लैंड के क्लब आर्सेनल और चेल्सी, स्पेन के बार्सिलोना और इटली के ए.सी मिलान जैसे शीर्ष क्लब उनके साथ करार की इच्छा जता चुके हैं।
रियल ने बेंजेमा के तौर पर नए सत्र के लिए अपने साथ चौथे नए खिलाड़ी को जोड़ा है। इससे पहले वह रोनाल्डो, काका और राउल अल्बायोल के साथ करार कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications