बैडमिंटन : सिंधु के बाद हांगकांग ओपन फाइनल में समीर वर्मा भी हारे
कोवलून (हांगकांग)| आज का दिन भारतीय बैडमिंटन के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि हांगकांग ओपन फाइनल में महिला एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु के हारने के बाद पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा भी अपना फाइनल मैच हार गए हैं।
पुरुष एकल फाइनल में समीर को हांगकांग के नग का लोंग अंगुस ने 21-14, 10-21, 21-11 से हराया। यह मैच 50 मिनट चला। लोंग हर लिहाज से आज समीर पर भारी रहे और उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा किया।
हारने के बाद भी समीर वर्मा ने जीता लोगों का दिल
आपको बता दें कि समीर वर्मा ने फाइनल में जगह बनाकर हर किसी को चौंका दिया था क्योंकि समीर यहां तक पहुंचेंगे, इसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी लेकिन समीर ने हर किसी को अपने गेम से प्रभावित कर दिया है। वो भले ही आज फाइनल हार गए लेकिन उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।
क्योंकि समीर ने विश्व नंबर तीन खिलाड़ी को काफी अच्छे ढंग से हराया था। समीर वर्मा मध्यप्रदेश के धार के रहने वाले हैं,उनके भाई सौरभ वर्मा भी मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। समीर भी पुलेला गोपीचंद अकादमी के शिष्य हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
