मासा की स्थिति अच्छी, रविवार को घर लौटेंगे
वेबसाइट 'स्पोर्ट्स लाइफ डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक ब्राजील निवासी मासा को बुडापेस्ट के एईके बेस अस्पताल से हेलीकॉप्टर के जरिए करीबी हवाई अड्डे तक ले जाएगा और फिर प्राइवेट जेट के जरिए वह अपने गृहनगर साओ पाउलो रवाना हो जाएंगे। इस यात्रा के दौरान एईके अस्पताल के डॉक्टर उनके साथ रहेंगे।
बीते शनिवार को ट्रैक के बीचोंबीच हुई जबरदस्त दुर्घटना में मासा के सिर की हड्डी को भारी नुकसान पहुंचा था। ब्राउन जीपी टीम के चालक रुबिन्स बारिकेलो की दुर्घटनाग्रस्त कार का एक टुकड़ा मासा के हेलमेट से टकरा गया था।
हेलमेट के क्षतिग्रस्त होने के कारण मासा के सिर और आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट लगी थी। मासा ने खुद को बचाने के लिए आपातकालीन ब्रेक का उपयोग किया था लेकिन उनकी कार जबरदस्त रफ्तार में टायर से बनी दीवार से टकरा गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications