For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 वर्षो से कायम है अनवर का रिकार्ड

By Staff

बुलावायो में जिंबाब्वे और बांग्लादेश के बीच रविवार को खेले गए एकदिवसीय मैच में कोवेंट्री ने 156 गेंदों पर ताबड़तोड़ 194 रन बनाए। इसमें उन्होंने 16 चौके और सात छक्के भी जड़े। अगर वह एक रन भी बना लेते तो वह एकदिवसीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले बल्लेबाज बन गए होते। परंतु उनके लिए यह भी बड़ी उपलब्धि है कि अब उनका नाम अनवर के साथ सुंयक्त रूप से लिया जाएगा।

कोवेंट्री ने 194 रनों का स्कोर बांग्लादेश जैसी एक साधारण टीम के खिलाफ बनाया। परंतु अनवर ने 194 रन अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ बनाए थे। 21 मई, 1997 को चेन्नई में अनवर ने भारत के खिलाफ अपने नाम यह नया रिकार्ड दर्ज किया था। उन्होंने इस पारी में 146 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके और पांच छक्के जड़े थे।

वर्ष 2003 के विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अनवर के इस रिकार्ड को तोड़ने की कोशिश कई बल्लेबाजों ने जाने-अनजाने में की लेकिन वे नाकाम रहे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कई बार अनवर के स्कोर की ओर बढ़ते दिखे लेकिन वह भी इसको पार नहीं कर सके। वर्ष 1999 में हैदराबाद में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 189 रन बनाए और उस समय ऐसा लगा कि अगर उन्हें कुछ गेंदें और मिल जातीं तो वह 194 रनों के स्कोर को लांघ जाते।

सिर्फ सचिन ही नहीं, इस दौर के दूसरे बड़े बल्लेबाज श्रीलंका के सनथ जयसूर्या भी दो बार 180 के स्कोर से आगे बढ़े लेकिन वह अनवर से आगे नहीं निकल सके। वह भी सर्वाधिक 189 रन ही बना सके। कहने का मतलब कि कई दिग्गज बल्लेबाजों के इस दौर में भी अनवर का यह रिकार्ड अब तक सुरक्षित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+