ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सिंधु और प्रणॉय
लंदन। भारत की ओलंपिक पदक विजेता स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधु ने इसी के साथ भारत की चुनौती को बरकरार रखा है। बता दें कि इससे पहले, साइना नेहवाल पहले ही दौर में बाहर हो गईं थीं। सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में वर्ल्ड नंबर-11 थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल को मात दी।
वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु ने जिंदापोल को एक घंटे और छह मिनट तक चले मैच में 21-13, 13-21, 21-19 से मात दी। बता दें कि इससे पहले अपने पहले मैच मैच में सिंधु को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से कड़ी चुनौती मिली थी। हालांकि सिंधु ने 56 मिनट तक चले मुकाबले को 20-22, 21-17, 21-9 से जीता था।
प्रणॉय भी क्वार्टर फाइनल में
16वीं रैंकिंग वाले प्रणय ने दूसरे राउंड में सुगियार्तो को 21-10, 21-19 से हराकर केवल 38 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इंडोनेशियाई सुगियार्तो प्रणॉय के सामने टिक भी नहीं पाए और दोनों मैच हार गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
