For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप: पहले ही दौर से बाहर हुईं साइना, सिंधु और श्रीकांत ने दर्ज की जीत

लंदन। वर्ल्ड नंबर -1 और ऑल इंग्लैंड ओपन की मौजूदा विजेता ताइवान की ताइ जु यिंग ने बुधवार को भारत की दिग्गज महिला बैडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को टूर्नामेंट के पहले दौर में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। यिंग ने पहले दौर में वर्ल्ड नंबर -11 साइना को केवल 38 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-14, 21-18 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

साइना के बाहर होने के साथ ही इस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में अब पीवी सिंधु एकमात्र भारतीय चुनौती रह गई हैं। हालांकि स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले दौर में जीत दर्ज करने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा।

ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता सिंधु को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से कड़ी चुनौती मिली। सिंधु ने 56 मिनट तक चले मुकाबले को 20-22, 21-17, 21-9 से जीता। सिंधु के अलावा भारत के किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंचने में कामयाब रहे। श्रीकांत को पहले दौर में फ्रांस के ब्राइस लीवरदेज को हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वर्ल्ड नंबर-3 श्रीकांत ने 23 नंबर के खिलाड़ी लीवरदेज को 7-21, 21-14, 22-20 से हराया।

Story first published: Thursday, March 15, 2018, 8:31 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+