Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज: बारिश की भेंट चढ़ गया तीसरे दिन का खेल

इससे पहले मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई टीम को 263 रनों पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए लिए थे। मेजबान टीम पहली पारी के आधार पर अभी भी आस्ट्रेलिया से 147 रनों से पीछे है।

पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 126 रनों के स्कोर से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलियाई टीम दूसरे दिन पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 263 रनों पर ढेर हो गई। आस्ट्रेलिया की ओर से शेन वाटसन ने 62 रन बनाए। इसके अलावा साइमन कैटिच ने 46 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने पांच और ग्राहम ओनियंस ने चार विकेट चटकाए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड के एंड्रयू स्ट्रॉस 64 और इयान बेल 26 रन बनाकर नाबाद थे। पहले दिन भी बारिश की वजह से महज 30 ओवरों का ही खेल हो सका था। पहले दिन मेहमान टीम ने एक विकेट पर 126 रन बना लिए बनाए थे।

गौरतलब है कि लॉर्ड्स में खेले गए श्रृंखला का दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहला मैच ड्रा हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+