एशियाड-2010 (मुक्केबाजी) : मनप्रीत ने पक्का किया पदक (लीड-2)
मनप्रीत ने रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के मियामाती जैफुला को 6-4 के अंतर से पराजित किया। मनप्रीत ने पहले और तीसरे राउंड में एक-एक अंक बटोरे जबकि दूसरे राउंड में उन्हें दो अंक मिले।
इससे पहले, 60 किलोग्राम वर्ग में विकास कृष्णन भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। विकास ने भी कम से कम कांस्य पदक सुरक्षित कर लिया है।
विकास ने उत्तर कोरिया के मुक्केबाज चोल सोंग किम को 4-2 से पराजित किया। विकास ने पहले और तीसरे राउंड में एक-एक अंक जुटाए जबकि दूसरे राउंड में उन्हें दो अंक मिले।
महिला वर्ग में भी भारत को रविवार को जीत मिली। मुक्केबाज प्रीति बेनीवाल 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। प्रीति ने मंगोलिया की मुक्केबाज सुव अर्डे ओयुनग्रेल को 8-2 से पराजित किया।
प्रीति ने पहले राउंड में चार, दूसरे तथा तीसरे में एक-एक और चौथे राउंड में दो अंक जुटाए। दूसरी ओर अर्डी पहले और चौथे राउंड में एक-एक अंक जुटा सकीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications