Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (टेनिस) : सोमदेव-सनम फाइनल में पहुंचे (लीड-2)

रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सनम और सोमदेव की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के सूंग जेई चो और ह्वेन जून किम की जोड़ी को 6-3, 7-5 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटा 18 मिनट चला।

फाइनल में सोमदेव और सनम का सामना चीन के एम. गांग और जेड. ली की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने रविवार को ही चीनी ताइपे के ची. येई और एच. ली की जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराया।

सोम के लिए यह दोहरी सफलता है। वह एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं। कांस्य जीतने वाली पुरुष टीम के सदस्य करण रस्तोगी को हालांकि इस वर्ग में हार का सामना करना पड़ा है।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले सोमदेव ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के झी. झियांग को एक घंटे 51 मिनट में 6-4, 6-4 से पराजित किया। सोमदेव एशियाई खेलों में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।

सेमीफाइनल में सोमदेव का सामना जापान के तातसुमा इतो से होगा। चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इतो ने रविवार को खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को दानाई उदोमचोक को 6-4, 6-1 से हराया।

एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में रस्तोगी को हालांकि उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। वह यह मुकाबला 2-6, 6-4, 5-7 से हार गए। यह मुकाबला दो घंटे छह मिनट तक चला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:49 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+