आतंकवादी हमले के डर से इंग्लैंड की टीम के स्वदेश लौटने के बाद स्टेडियम, होटलों और अभ्यास स्थलों पर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है।
प्रवेश से पहले लोगों को मेटल-डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ रहा है। किसी संदिग्ध वस्तु की पहचान या खोज के लिए खोजी कुत्ते मुस्तैद रखे गए हैं।
दर्शकों और अधिकारियों के अलावा मीडियाकर्मियों को भी अनेक जगहों पर जांच करवाने के साथ-साथ अपनी पहचान सत्यापित करनी पड़ रही है।
सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस के अलावा निजी सुरक्षा गार्डो की भी तैनाती की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हालांकि दावा किया है कि सुरक्षा बलों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।
अधिकारी ने कहा, "सुरक्षा बलों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। फर्क बस इतना है कि सुरक्षा संबंधी इंतजाम दिखने लगे हैं क्योंकि प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।