Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विजयी श्रीकांत पर इनामों की बौछार, बीएई देगा 5 लाख, महिंद्रा देंगे कार, पीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर सहित कई जाने माने लोगों ने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने के लिए भारत के स्टार प्लेयर किंदाबी श्रीकांत को दिल से बधाई दी है। बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी ने फाइनल में विश्व चैंपियन चेन लोंग को हराकर ये मुकाम हासिल किया है।

पीएमओ ने श्रीकांत के लिए ट्वीट किया

पीएमओ ने श्रीकांत के लिए ट्वीट किया

पीएमओ ने श्रीकांत के लिए ट्वीट किया है और इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के दौरान भी एश्रीकिदांबी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी थी।

एश्रीकिदांबी को तहेदिल से बधाई

तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि लगातार दूसरा सुपर सीरीज खिताब जीतने पर एश्रीकिदांबी को तहेदिल से बधाई, चैंपियन पर गर्व है।

वीरेंद्र सहवाग

तो वहीं भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने श्रीकांत को बधाई देते हुए लिखा कि ओलंपिक और विश्व चैंपियन चेन लोंग को हराकर चौथा सुपर सीरीज खिताब जीतने पर एश्रीकिदांबी को बधाई।

यह लगातार दूसरी खिताबी जीत

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले श्रीकांत की यह लगातार दूसरी खिताबी जीत है और तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें चैंपियन श्रीकांत पर गर्व है।

महिंद्रा टीयूवी300 गिफ्ट

लगातार 2 सुपर सीरीज में खिताबी जीत हासिल करने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की इस शानदार कामयाबी के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ ने उनको 5 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने श्रीकांत को एक महिंद्रा टीयूवी300 गिफ्ट में देने की बात कही।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+