वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक शारापोवा ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पोलैंड की उर्सजुला रेडवांस्का को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से पराजित किया।
अगले दौर में शारापोवा का सामना इटली की फ्लाविया पेनेता से होगा। पेनेता ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस की वेरा ज्योनारेवा को 6-4, 6-2 से हराया।
रोमानिया की सोराना क्रिस्टिया भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्रिस्टिया ने उर्सजुला की बड़ी बहन एग्निस्का रेडवांस्का को हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में क्रिस्टिया का सामना आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर से होगा। स्टोसुर चीन की झेंग जेई को हराकर अंतिम चार में पहुंची हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।