एशियाड-2010 (तीरंदाजी) : पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक (लीड-1)
सेमीफाइनल में पुरुष टीम दक्षिण कोरिया के हाथों 216-222 के अंतर से हार गई थी। इससे पहले भारतीय टीम ने 1/4 इलिमिनेशन मुकाबले में नेपाल को 221-194 के अंतर से हराया था।
भारतीय टीम ने अपने दिन की शुरुआत 1/8 इलिमिनेशन मुकाबले में बांग्लादेश पर जीत के साथ शुरू की थी। भारत ने यह मैच 221-186 के अंतर से जीता था।
भारतीय टीम में राहुल बनर्जी, मंगल सिंह चम्पिया और जयंत तालुकदार शामिल हैं। चम्पिया ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को कांस्य जीतने में मदद की।
कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले दौर में पांच अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की। पहले दौर में भारत ने 57 अंक हासिल किए जबकि चीनी ताइपे की टीम 52 अंक जुटा सकी लेकिन तीसरे दौर तक पहुंचते-पहुंचते चीनी ताइपे की टीम ने जोरदार वापसी की।
एक दौर बाकी रहते दोनों टीमों का स्कोर 166 था। इसके बाद भारतीय तीरंदाजों ने दबाव में अच्छा खेलते हुए तीसरे दौर मे 54 अंक हासिल किए जबकि चीनी ताइपे के तीरंदाज 50 अंक ही हासिल कर सके।
रविवार को महिला रिकर्व टीम ने भी कांस्य पदक जीता था। भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को ही 218-217 से हराया था। सेमीफाइनल में महिला टीम को भी दक्षिण कोरिया के हाथों हार मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications