Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (हॉकी) : बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय पुरुष टीम

हांगकांग के खिलाफ ग्रुप-बी मुकाबले में भारतीय टीम ने बड़ी जीत हासिल करते हुए शानदार आगाज किया था। इस लिहाज से उससे बांग्लादेश के खिलाफ भी बड़ी जीत की उम्मीद की जा रही है। भारत ने हांगकांग को 7-0 से हराया था।

राष्ट्रमंडल खेल-2010 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के लिए जीत का लय बनाए रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उसे इसके बाद अपना तीसरा मैच 20 नवम्बर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलना है।

हाल के दिनों में भारतीय टीम पाकिस्तान पर बुरी तरह हावी रही है। उसने विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पाकिस्तानी टीम को लगातार दो मौकों पर पराजित किया है।

ऐसे में पाकिस्तानी टीम पलटवार करने के इरादे के साथ चीन पहुंची है। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा है कि वह पिछली दो पराजयों का हिसाब चुकाने के लिए तैयार हैं और एशिया कप के दौरान उनकी टीम हर हाल में भारत को हराकर दिखाएगी।

2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी। एशियाई खेलों के लिए भारत को जापान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। ग्रुप-ए में मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, ओमान और मेजबान चीन की टीमें हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 17, 2010, 8:25 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+