एशियाड-2010: सायना नेहवाल क्वार्टरफाइनल में
क्वांगचो (चीन)। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की लाइडिया चेह को करारी शिकस्त देते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।
16वें एशियाई खेलों में बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में सायना ने चेह को लगातार दो सेटों में 21-15, 21-17 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
महिला एकल मुकाबले में अदिति मुटाटकर को जापान की एरीको हिरोस ने प्री-क्वार्टरफाइनल में 22-20, 8-21, 12-21 से हराया। मिश्रित युगल बैडमिंटन मुकाबले में भारत की अपर्णा बालन और अरुण विष्णु शिवराजन की जोड़ी हारकर स्पर्धा से बाहर हो गई। तियान्हे जिम्नेजियम में 45 मिनट तक चले मुकाबले में बालन-शिवराजन की जोड़ी 22-20, 7-21 और 12-21 से मैच हार गई।
पुरुष एकल में चुनौती समाप्त
वहीं पुरुषों की बैडमिंटन एकल स्पर्धा में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। अरविंद भट्ट की प्री-क्वार्टर फाइनल में हार के साथ इस वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। भट्ट को थाईलैंड के बूनसैक पोनसाना ने 21-19, 21-12 से पराजित किया।
राष्ट्रमंडल खेलों की एकल स्पर्धा में कांस्य जीतने वाले पुरुपल्ली कश्यप बुधवार को ही एकल मुकाबलों से बाहर हो गए थे। इससे पहले अरविंद भट्ट अपने पहले दौर के मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी निलुका करुणारत्ने से वॉकओवर मिलने पर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।
वहीं परूपल्ली कश्यप वियतनाम के खिलाड़ी नगुयेन तियेन मिन्ह से 14-21, 20-22 से हार गए। पुरुषों के युगल मुकाबले में रुपेश कुमार और सनावे थॉमस की जोड़ी को मलेशियाई जोड़ी कीयेन केट कू और बून टेंग हून ने 15-21, 19-21 से हराया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications