तेवेज ने पिछले मंगलवार को सिटी के साथ पांच साल का करार किया। तेवेज ने कहा कि इंग्लिश प्रीमियर लीग के दो प्रमुख क्लब-चेल्सी और लिवरपूल भी उनके साथ करार को इच्छुक थे।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' ने तेवेज के हवाले से लिखा है, "रियल ने मेरे सामने प्रस्ताव रखा था लेकिन उनमें करार की कोई चर्चा नहीं थी। कई अन्य क्लबों ने भी मेरे साथ करार की इच्छा जताई लेकिन बात सिटी के साथ ही बनी।"
तेवेज ने कहा कि वह मैनचेस्टर युनाइटेड छोड़कर दुखी है लेकिन साथ ही साथ उन्हें सिटी के साथ जुड़ने की खुशी भी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी नई भूमिका को लेकर खासे रोमांचित हैं और क्लब के लिए खेलते हुए काफी कुछ सीखना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।