महासचिव पद के लिए एआईएफएफ ने तय किए 10 नाम
एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल द्वारा गठित चार सदस्यीय चयन समिति ने नौ घंटे की अथक मेहनत के बाद बुधवार को ये नाम तय किए और गुरुवार को सुबह इन नामों को अध्यक्ष के सामने पेश किया। इस समिति को पांच नाम तय करने थे, लेकिन काफी माथापच्ची के बाद इसने 10 नाम तय किए।
समिति के एक सदस्य ने बताया कि इस महत्वपूर्ण पद के लिए गोवा फुटबाल संघ के सचिव सावियो मेसियास, एआईएफएफ के विकास अधिकारी के तौर पर कर चुके शाजी प्रभाकरन, एआईएफएफ के सहायक महासचिव गौतम कर, विंग कमांडर सुबोध भटनागर, चंडीगढ़ फुटबाल संघ के सचिव राकेश बख्शी और लेजर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के सुनंदो धर का नाम तय किया गया है।
इसके अलावा महिंद्रा युनाइटेड के लिए खेल चुके हरीश राव, एआईएफएफ के प्रतियोगिता निदेशक अनिल कामत, स्कॉटिश प्रथम श्रेणी क्लब मदरवेल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान स्टीली तथा धर का नाम आई-लीग के मुख्य कार्यकारी पद के लिए तय किया गया है।
दोनों पदों के लिए अपनी उम्मीदवारी जता चुके पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी सैयद शाहिद हकीम को दोनों ही सूचियों से बाहर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications