संगकारा और समरवीरा का संघर्ष जारी
श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए 215 रनों की दरकार है जबकि उसके सात विकेट सुरक्षित हैं। मेजबान टीम के पास बल्लेबाजी के लिए पांचवें दिन के 61 ओवर शेष हैं।
खबर लिखे जाने तक कप्तान कुमार संगकारा 176 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि थिलन समरवीरा ने 143 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 73 रन बनाए थे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 122 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है।
श्रीलंका ने मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। संगकारा 50 रन पर नाबाद लौटे थे जबकि समरवीरा ने 20 रन बनाए थे।
मैच के तीसरे दिन गुरुवार को पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित कर दी थी। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 66 रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह वह कुल 491 रनों की बढ़त के साथ श्रीलंका के सामने 492 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहा।
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications