सायना नेहवाल का अहम खुलासा, जानबूझ कर खिलाड़ी करते हैं डोपिंग

नई दिल्ली। भारतीय बैंडमिंटन सनसनी सायना नेहवाल ने उस समय अपने बयान से सनसनी फैला दी जिस समय उन्होंने डोपिंग मामले पर हैरत अंगेज बातें कहीं। भारतीय होनहार खिलाड़ी सायना ने कहा कि भारतीय एथलीट जानबूझ कर डोपिंग करते हैं। और ये बातें खुद खिलाड़ियों ने उनसे कही है इसलिए ये बात झूठी हो ही नहीं सकती है।

एक निजी कार्यक्रम में प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए आयी सायना नेहवाल ने कहा कि उन्हें कई ऐसे भारतीय खिलड़ियों के बारे में पता है जो बेधड़क होकर प्रतिबंधित दवाईयों का सेवन करते हैं। सायना ने दुख जताया कि इनमे से कई खिलाड़ी अशिक्षित भी है जिन्हें वाडा वेबसाइट के बारे में पता नहीं है जिस पर उन दवाईयों की लिस्ट है जिन्हें सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है अगर शायद उन्हें इस बारे में पता होता तो वो ऐसा अपराध कभी नहीं करते |

गौरतलब है कि भारत में हाल ही में डोपिंग टेस्ट में 8 एथलीट खिलाड़ी दोषी पाये गये हैं, जिनमें से तीन खिलाड़ी ऐसे है जिन्होने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीता है। इस पूरे प्रकरण से खेल महकमा पूरी तरह से झल्ला गया है उसने एथलीट के कोच को बर्खास्त कर दिया है जो कि लापता है। आपको बता दें खिलाड़ियों ने जिन दवाईयों का सेवन किया है वो पंजाब प्रांत के कई दवाईयों की दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रही हैं।

भारत की गोल्डन गर्ल सायना नेहवाल ने कहा कि वैसे उन्हें इन दवाईयों के बारे में विस्तार से नहीं पता क्योंकि वो इसका सेवन नहीं करती है। उन्होने कहा ये जो कुछ भी हो रहा है वो काफी दुखद और असहनीय है| इससे हमारे खेल और खिलाड़ियों के ऊपर दुष्प्रभाव पड़ेगा।

Story first published: Thursday, July 7, 2011, 9:52 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+