For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: श्रीकांत, प्रणीत, सायना, सिंधु ने अपने-अपने मुकाबले जीते

ऑस्ट्रेलियाई ओपन श्रीकांत प्रणीत सायना सिन्धु ने अपने-अपने मुकाबले जीते

By Rizwan

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज में भारतीय शटलरों के लिए गुरूवार का दिन शानदार रहा। किदांबी श्रीकांत और बी साई प्रणीत ने पुरुष सिंगल के दूसरे दौर में जीत दर्ज करके 750,000 डॉलर ईनामी राशि वाले ऑस्ट्रेलियाई सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, तो वहीं भारत की स्टार महिला शटलर सायना नेहनाल और पीवी सिन्धु ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल का टिकट पा लिया है।

दूसरे दौर के महिला सिंगल के मुकाबलों में ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने 46 मिनट चले मुकाबले में चीन की चेन झियोझिन को सीधे गेम में 21-13, 21-18 से हराया। वहीं दूसरी भारतीय शटलर सायना नेहवाल ने 62 मिनट तक चले मुकाबले में मलेशिया की सोनिया को 21-15, 20-22, 21-14 से मात देकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई।

पुरुष सिंगल में श्रीकांत ने वर्ल्ड नंबर 1 इस कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो को 57 मिनट तक चले मैच में 15-21, 21-13, 21-13 से हराया। दूसरे मैच में साईं प्रणीत ने चीन के हुआंग युक्सियांग को 64 मिनट तक चले मैच में 21-15, 18-21, 21-13 से पराजित किया।

युगल मुकाबलों की बात की जाए तो महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो की सातवीं वरीयता प्राप्त जापानी जोड़ी को 21-18, 18-21, 13-21 से शिकस्त दी। वहीं सात्विकसाइराज रानिकरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी हालांकि चीनी ताइपै के चेन हुंग लिंग और वांग ची लिन की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 16-21, 18-21 से हार गई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+