ऑस्ट्रेलियाई ओपन: क्वार्टरफाइनल में हारे सिंधु, सायना, प्रणीत, श्रीकांत सेमीफाइनल में
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज में भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हमवतन बी साई प्रणीत को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दूसरी तरफ प्रणीत के अलावा स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु और साया नेहवाल को भी क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हार मिली है।
इससे पहले गुरुवार को भारत के लिए ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारत के लिए शानदार दिन रहा था, जब किदांबी श्रीकांत, बी साई प्रणीत, सायना नेहनाल और पीवी सिन्धु ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। शुक्रवार को भारतीय शटलर उस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके।
750,000 डॉलर ईनामी राशि वाले ऑस्ट्रेलियाई सुपर सीरीज के क्वार्टरफाइनल में श्रीकांत ने हमवतन खिलाड़ी बी साई प्रणीत को 43 मिनट चले मुकाबले में 25-23, 21-17 से हराया। महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधु शीर्ष वरीय चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से 10-21, 22-20, 21-16 से हारकर बाहर हो गईं। एक घंटे तक चले इस मुकाबले में सिंधु ने पहला गेम आसानी से जीत लिया था लेकिन इसके बाद ताई जू ने आक्रामक खेल दिखाया और अगले दोनों गेम जीत कर भारतीय खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं साइना नेहवाल चीन की सुन यू से 17-21, 21-10, 21-17 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

