लंदन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। एशेज श्रृंखला के पांचवें और आखिरी मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और इयान बेल के अर्धशतकों की बदौलत मेजबान इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 307 रन बना लिए थे।
स्थानीय केनिंग्टन ओवल मैदान पर गुरुवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाल एलेस्टर कुक (10) के सस्ते में निपटने के बाद स्ट्रॉस ने इयान बेल के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया। स्ट्रॉस 55 और बेल 72 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। अपना पहला मैच खेल रहे जोनाथन ट्रॉट ने 41 और अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने महज सात रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने चार और मिशेल जॉनसन ने दो विकेट चटकाए। खेल खत्म होने के समय स्टुअर्ट ब्रॉड 26 रन बनाकर नाबाद थे।
गौरतलब है कि श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में दोनों ही यह मैच जीतकर एशेज अपने नाम करना चाहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।