Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BAI की ऑनलाइन क्लास में दिखाई देने लगी पोर्न तस्वीरें, गोपीचंद भी हुए हैरान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के समय में खिलाड़ियों को ट्रेन करने लिए सभी कोच और फेडरेशन ने ऑनलाइन कोचिंग की शुरुआत की। बाई ने भी सोमवार को जूम ऐप की मदद से कोचिंग की शुरुआत की थी। इसका पहला सत्र काफी कामयाब रहा था जिसमें राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने भी हिस्सा लिया था। हालांकि शुक्रवार को यहां कुछ ऐसा हुआ कि जिससे पुलेला गोपीचंद समेच विदेशी कोच शर्मिंदा हो गए। खिलाड़ियों को दी जा रही ऑनलाइन वीडियो क्लास में अचानक पोर्न तस्वीरें दिखाई देने लगीं।

बाई ने 21 दिनों के लिए खिलाड़ियों के लिए यह कोचिंग क्लास रखी थी। इंडोनेशियाई कोच अगस ड्वी और नमरीह संतुसु और गोपीचंद भी यह क्लास देख रहे थे। तभी किसी हैकर ने यह वीडियो क्लास हैक की और क्लास में पोर्न तस्वीरें दिखाई देने लगीं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक संतुसु इस क्लास को हेड कर रहे थे जब यह हुआ। उन्होंने बताया कि यह कुछ देर के लिए रुका लेकिन फिर ऐसा होने लगा। पूरी क्लास में यह कई बार हुआ। एक अन्य कोच ने कहा कि इस क्लास में कई युवा बच्चे और माता पिता भी जुड़े हुए थे। एक अन्य कोच ने कहा कि जूम में ऐसा कई बार हुआ है और अब इस पूरे वाकये की जांच हो रही है।

साई ने प्रोग्राम के हैक करने की बात को नकार दिया उन्होंने कहा कि यह सब एक तकनीकी कमी के कारण हुआ. साई के आईटी डिपार्टमेंट ने बयान में कहा, 'एक ऑनलाइन वर्कशॉप में किसी तकनीकी कमी के कारण स्क्रीन पर कुछ अनचाही तस्वीरें दिखाई देने लगीं। हालांकि हमने जांच की है और जूम वीडियो में कई हैकिंग नहीं हुई हैं।'

बीएआई के इससे पहले के ऑनलाइन कोच विकास कार्यक्रम में देश भर के करीब 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। यह कार्यक्रम आठ मई तक चलने वाला है। यह कार्यक्रम तीन सप्ताह तक हफ्ते में पांच दिन चलेगा और पूरे कोर्स को 39 विषयों में बांटा गया है। इससे प्रशिक्षकों को भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद की अगुआई में शीर्ष स्तर के कोच से विस्तार से सीखने का मौका मिलेगा। अवसर पर गोपीचंद ने कहा था, 'यह एक शानदार मंच है, जहां पर विदेशी कोचों का अनुभव हमारे देश में हर स्तर के कोचों के कौशल को निखारने में काम आएगा। कोचिंग और बुनियादी दृष्टिकोण में इस तरह की चीजें अद्भुत हैं, जिसके बारे में लॉकडाउन में किसी ने भी नहीं सोचा था।'

Story first published: Friday, April 24, 2020, 20:36 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+