वेबसाइट 'स्पोर्टिग लाइफ डॉट कॉम' के मुताबिक शूमाकर ने भले ही अपनी टीम की ओर से मिले इस प्रस्ताव को लेकर साफ-साफ कुछ नहीं कहा है लेकिन उनकी वापसी बहुत मुश्किल लग रही है।
वेबसाइट ने शूमाकर के प्रवक्ता सेबिन केम के हवाले से लिखा है, "इस हालात में शूमाकर इस प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। वह टीम के हित में सोचते हैं, लिहाजा उन्होंने इसे लेकर अभी तक मना नहीं किया है।"
दूसरी ओर, शूमाकर के प्रबंधक विली वेबर ने साफ शब्दों में कहा है कि शूमाकर के दोबारा ट्रैक पर उतरने की कोई संभावना नहीं है। वेबर ने कहा, "माइकल वेलेन्सिया में फेरारी की कार में नहीं बैठेंगे। इसे लेकर कोई संदेह नहीं रहना चाहिए।"
फार्मूला वन सत्र की अगली रेस वेलेन्सिया में 23 अगस्त को होनी है लेकिन शनिवार को हंगेरियन ग्रां पी के दौरान ट्रैक पर हुई दुर्घटना के कारण मासा फिलहाल रेस में उतरने की स्थिति में नहीं हैं। इसी को देखते हुए फेरारी प्रबंधन ने शूमाकर से अगली कुछ रेसों के लिए मासा का स्थान लेने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।