न्यूजीलैंड की मुश्किल बढ़ी, 5 विकेट गिरे (लीड-1)
मिशिंतोस 226 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाने के बाद मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। मिशिंतोस का विकेट 188 रन के कुल योग पर गिरा। इससे ठीक पहले 180 के कुल योग पर थिलन तुषारा ने रॉस टेलर को पेवेलियन लौटाया था।
टेलर ने 81 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक किवी टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए थे। जेसी राइडर तीन रन बनाकर खेल रहे थे जबकि ब्रेंडन मैक्लम ने खाता नहीं खोला था।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए थे। उसने सलामी बल्लेबाज मार्क गुपटिल और डेनियल फ्लिन के विकेट गंवाए थे।
इससे पहले, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 452 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (114), थिलन समरवीरा (159) और तिलकरत्ने दिलशान (92) ने बेशकीमती पारियां खेलीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications