For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओलंपिक चैंपियन को हराते ही श्रीकांत पर हुई ईनाम की घोषणा

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में कई उलटफेर के साथ सुपरसीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

नई दिल्ली। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में कई उलटफेर के साथ सुपरसीरीज पर कब्जा जमा लिया है। खिताब पर कब्जा जमाते ही श्रीकांत को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ईनाम देने की घोषणा की है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने श्रीकांत को 5 लाख रुपए नकद ईनाम देने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि आज (25 जून) को श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-6 चीन के चेन लांग को 22-20, 21-16 से मात देकर खिताब जीता है। इसी के साथ श्रीकांत लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

पढ़ेंः- ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज: श्रीकांत ने चेन लॉन्ग को 22-20, 21-16 से हराकर खिताब जीता

इससे पहले इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने वाले भारत के पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे किदांबी श्रीकांत, तब भी भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने श्रीकांत को पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। विश्व के 22वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने रविवार को खेले गए इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल मैच में जापान के काजुमासा साकाई को मात देकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+