वॉरविकशायर के लिए खेल सकते हैं श्रीसंत
केरल की संभावित टीम के अभ्यास शिविर के दौरान एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में श्रीसंत ने कहा कि करार पर काम लगभग पूरा हो चुका है और वह दो महीने के भीतर इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे। श्रीसंत ने हालांकि काउंटी क्लब का नाम लेने से इंकार कर दिया।
केरल क्रिकेट संघ के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इन दिनों श्रीसंत की वॉरविकशायर क्लब के साथ बातचीत चल रही है। अधिकारी ने कहा, "बीसीसीआई ने श्रीसंत को काउंटी में खेलने की इजाजत दे दी है। इसके बाद उन्होंने काउंटी क्लब के साथ करार संबंधी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली हैं।"
अधिकारी के मुताबिक आने वाले घरेलू सत्र में श्रीसंत केरल की टीम की कप्तानी भी संभालेंगे। अक्टूबर, 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले श्रीसंत ने अब तक 41 एकदिवसीय मैचों में 59 विकेट झटके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications