For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शार्ट्स या स्कर्ट क्या होगी महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों की ड्रेस

By Neha Nautiyal
बेंगलुरु। बैडमिंटन में छोटी स्कर्ट पहन कर खेलने का नया नियम हटाया जा सकता है क्योंकि भारत, चीन और इंडोनेशिया जैसे कई देशों ने इस नियम का विरोध किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले ही महीने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने टेनिस की तरह बैडमिंटन में भी स्कर्ट पहनने का नियम लागू कर दिया था।

फेडरेशन का तर्क था कि इससे टेनिस की तरह बैडमिंटन के लिए भी खेल प्रेमियों और प्रायोजकों का आकर्षण बढ़ेगा। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) के इस नए नियम के मुताबिक महिला खिलाडि़यों को प्रमुख टूर्नामेंटों के दौरान शॉर्ट स्कर्ट पहनना जरूरी कर दिया गया है। खिलाड़ी चाहें तो स्कर्ट के अंदर शार्ट्स पहन सकती हैं लेकिन सिर्फ शार्ट्स पहनकर कोर्ट में नहीं उतर सकती।

भारत की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शार्ट्स पहनकर ही खेलती हैं। हालांकि उन्होंने स्कर्ट पहन कर खेलने पर भी कोई आपत्ति नहीं जताई थी। क्वालालंपुर में स्थित बीडब्ल्यूएफ ने कहा था कि वे 1 जून से स्कर्ट संबंधी इस नियम को लागू करेंगे। मगर इस नियम का विरोध होते देख फिलहाल इसे टाल दिया गया था। भारत, चीन, इंडोनेशिया और स्वीडन जैसे देशों ने भी शार्ट स्कर्ट संबंधी इस नियम पर विरोध जताया है। फेडरेशन का कहना है इस नियम पर आपत्ति रखने वाले देश 28 मई को चीन में होने वाली वार्षिक बैठक में इस बारे में अपनी बात रख सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+