एशियाड-2010 (तीरंदाजी) : महिला टीम को कांस्य (लीड-1)
सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के हाथों शूट-ऑफ में हारने वाले भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 217 के मुकाबले 218 अंकों से हराया। भारतीय टीम में डोला बनर्जी, दीपिका कुमारी और रामिल बुरुयूली शामिल हैं।
भारतीय टीम ने रविवार को 1/8 एलिमिनेशन मुकाबले में वियतनाम को 152 के मुकाबले 225 अंकों से पराजित किया था। भारतीय टीम ने पहले प्रयास में 57, दूसरे में 55, तीसरे में 58 और चौथे में 55 अंक हासिल किए।
दूसरी ओर, वियतनाम की टीम 35, 50, 30 और 37 अंक ही हासिल कर सकी। इसके बाद 1/4 एलिमिनेशन मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने उत्तर कोरिया को 202 के मुकाबले 214 अंकों से हराया था।
सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरियाई तीरंदाजों को जोरदार टक्कर दी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 221-221 लेकर बराबरी पर रहीं लेकिन शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया ने बाजी मारी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications