विश्व तैराकी चैंपियनशिप : अंतिम दिन बने 4 विश्व रिकार्ड
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिका की चार गुणा 100 मीटर व्यक्तिगत मेडले रिले टीम ने विश्व रिकार्ड कायम किया। इस टीम में एरॉन प्रिसोल, एरिक शैनटेयू, माइकल फेल्प्स और डेविड वॉल्टर्स शामिल थे। अमेरिकी खिलाड़ियों ने 3 मिनट 27.28 सेकेंड में यह दूरी तय की।
इसके अलावा ब्रिटेन के लिएम टैमकॉक और रूस की यूलिया एफिमोवा ने महिला तथा पुरुष 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में नया विश्व रिकार्ड कायम किया।
टैमकॉक ने 20.04 सेकेंड में यह दूरी नापी। उन्होंने जापान के जूनिया कोगा के रिकार्ड को .20 सेकेंड के अंतर से तोड़ा।
एफिमोवा ने 30.11 सेकेंड समय लेकर पहला स्थान हासिल किया जबकि आस्ट्रेलिया की सारा काट्सोलिस 30.16 सेकेंड समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
जर्मनी की ब्रिटा स्टेफेन भी महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नया विश्व रिकार्ड कायम करने में सफल रहीं।
बीजिंग ओलंपिक में इस स्पर्धा में पहला स्थान हासिल करने वाली स्टेफेन ने यह दूरी 23.73 सेकेंड में पूरी की। उन्होंने मार्लिन वेल्डहुस के 23.96 सेकेंड के रिकार्ड को ध्वस्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications