ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने आस्ट्रेलियाई टीम के उपकप्तान माइकल क्लार्क के हवाले से लिखा है कि ली गुरुवार से एंड्रयू स्ट्रॉस की टीम का सामना करने के लिए फिट नहीं हो सके हैं।
क्लार्क ने कहा, "ली गुरुवार को हमारी आक्रमण पंक्ति का हिस्सा नहीं होंगे। वह अभ्यास सत्र के दौरान पूरी तरह फिट नहीं दिखे। फिटनेस हासिल करने के लिए वह जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं। आशा है कि वह चौथे तथा पांचवें टेस्ट मैचों में खेल सकेंगे।"
पांच मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 0-1 से पिछड़ रही है। कार्डिफ में खेला गया पहला मैच बराबरी पर छूटा था जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।