देश के ये तीन प्रमुख शहर इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली तीन प्रमुख फ्रेंचाइजी टीमों-दिल्ली डेयर डेविल्स, बंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स और डेक्कन चार्जर्स के घरेलू मैदान हैं।
दिल्ली, बेंगलुरू और हैदराबाद की टीमों ने ने 8 से 23 अक्टूबर तक होने वाला इस टूर्नामेंट में खेलने की भी योग्यता हासिल की है। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी और इसके अंतर्गत 23 मैच खेले जाने हैं।
टूर्नामेंट में खेलने वाली 12 टीमों को तीन-तीन के चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम से दो टीमें अगले स्तर में जाएंगी और दूसरे ग्रुप की चार शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
60 लाख डॉलर इनाम वाले इस टूर्नामेंट के लिए 10 टीमों का चयन हो चुका है। इंग्लैंड की दो टीमों का चयन वहां जारी घरेलू ट्वेंटी-20 चैंपियनशिप के बाद होगा।
टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमें इस प्रकार हैं : विक्टोरिया बुशरेंजर्स और न्यू साउथ वेल्स ब्लूज (आस्ट्रेलिया), दिल्ली डेयर डेविल्स, बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स और डेक्कन चार्जर्स (तीनों भारत), केप कोबराज और डायमंड ईगल्स (दक्षिण अफ्रीका), ओटागो वोल्ट्स (न्यूजीलैंड), त्रिनिदाद एवं टोबैगो (वेस्टइंडीज) और वायांबा (श्रीलंका)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।