पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 289 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 288 रन बनाए।
पाकिस्तानी की ओर से उमर अकमल ने सर्वाधिक 66 रन बनाए जबकि कामरान अकमल ने 45, कप्तान यूनुस खान ने 44, शाहिद अफरीदी ने 32 और अब्दुर रज्जाक ने 30 रनों का योगदान दिया।
राणा नवेद उल हसन 23 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 30 तथा मोहम्मद आमेर चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
उमर अकमल ने अपनी 65 गेंदों की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि कामरान ने 46 गेंदों का सामना कर सात बार गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजा।
यूनुस खान ने 59 गेंदों पर छह चौके जड़े जबकि अफरीदी ने अपनी 20 गेंदों की तूफानी पारी के दौरान पांच चौके लगाए।
रज्जाक ने भी तेज पारी खेली और 26 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़े। नासिर जमशेद (1), शोएब मलिक (12) और फवद आलम (13) ने निराश किया।
श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन और एंजेलो मैथ्यूज ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा नुवान कुलसेकरा, थिलन तुषारा और दिलहारा फर्नांडो को एक-एक सफलता मिली।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 2-0 से आगे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications