आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे गंभीर
इस सप्ताह जारी रेटिंग में गंभीर को दो स्थान का फायदा हुआ। उन्होंने पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को इस सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बल्लेबाज के पद से हटा दिया है। चार साल के बाद कोई भारतीय बल्लेबाज टेस्ट वरीयता क्रम में शीर्ष पर पहुंचा है।
इस तरह टेस्ट तथा एकदिवसीय बल्लेबाजों की वरीयता तालिका के शीर्ष पर भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा हो गया है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकदिवसीय बल्लेबाज हैं।
टेस्ट वरीयता क्रम में पाकिस्तान के कप्तान यूनुस खान दूसरे स्थान पर हैं लेकिन उन्हें नौ अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है। श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा तीसरे क्रम पर हैं।
गेंदबाजों की सूची में भी परिवर्तन देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ते हुए सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं।
पाकिस्तान के साथ जारी टेस्ट श्रृंखला के दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाने के कारण मुरली को शीर्ष की कुर्सी गंवानी पड़ी है। फरवरी 2006 के बाद यह पहला मौका है, जब मुरली ने शीर्ष की कुर्सी गंवाई है।
दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस सर्वोच्च वरीय टेस्ट हरफनमौला खिलाड़ी बने हुए हैं जबकि आस्ट्रेलिया के मिशेल जानसन दूसरे और न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी तीसरे स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications