सेमेन्या के लिंग परीक्षण मामले पर एसएएएफ अध्यक्ष ने आईएएएफ छोड़ा
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक चुएने ने आईएएएफ द्वारा सेमेन्या का लिंग परीक्षण कराए जाने के फैसले को रंगभेद से प्रेरित करार दिया है। चुएने के मुताबिक इस तरह के फैसलों से आईएएएफ युवा खिलाड़ियों का मनोबल गिरा रहा है।
चुएने इस बात को लेकर नाराज हैं कि आईएएएफ ने सेमेन्या का लिंग परीक्षण कराने की खबर को सार्वजनिक कर दिया, जबकि उसकी कोई भी कार्रवाई गुप्त रूप से होनी चाहिए थी।
उल्लेखनीय है कि आईएएएफ ने सेमेन्या का लिंग परीक्षण कराए जाने की घोषणा करते हुए कहा था कि वह इस बात की पुष्टि करना चाहता है कि सेमेन्या सचमुच महिला ही हैं।
18 साल की सेमेन्या ने बीते बुधवार को एक मिनट 55.45 सेकेंड में यह दूरी नापते हुए पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने इस स्पर्धा में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
आईएएएफ ने कहा था कि सेमेन्या द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ समय निकाले जाने के बाद उनका लिंग परीक्षण कराने का फैसला किया गया है। महासंघ के सचिव पियरे वेइस ने कहा था, "इस समय हमें सेमेन्या के लिंग की सही जानकारी नहीं है। फिलहाल वह महिला वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। इसका उन्हें फायदा भी मिल सकता है लेकिन जांच के बाद वह अगर गलत पाईं गईं तब उनका पदक छीन लिया जाएगा। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications