बीबीसी फन एंड गेम्स
चीन में चल रहे सोलहवें एशियाई खेलों में भारत कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा पाया है. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सफल प्रदर्शन के बाद सभी को खिलाड़ियों से एशियाई खेलों में बड़ी उम्मीदें थी लेकिन अब तक पदक तालिका सूनी सी पड़ी है.
भारत के हाथ अब तक दो पदक लगे हैं जो पंकज अडवानी ने बिलियर्ड्स में हासिल किया और दूसरा बजरंगलाल टखर ने रोइंग के मुकाबले में .
साथ कार्यक्रम में भारत के मुक्केबाज़ी कोच जी. एस. संधू से भी बात हो रही है जो कहते हैं कि मुक़ाबला बेहद कठिन हैं और मुक्केबाज़ी में भारत के हाथ कितने मेडल लगेंगे उन्हें अंदाज़ा नहीं है.
राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में उठे भ्रष्टाचार के मामलों के बाद खेल की दुनिया में एक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. फीफ़ा वर्ल्ड कप आयोजन समिति के दो सदस्यों को निलंबित कर दिया गया है. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप समिति के महासचिव क्या कहते हैं इस बारे में वो आप सुन सकते हैं इस हफ्ते के कार्यक्रम में.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications