For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मलेशिया ओपन: भारतीय चुनौती खत्म, सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुए सिंधु और श्रीकांत

कुआलालंपुर। मलेशिया ओपन 2018 के सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत बाहर हो गए हैं। इसी के साथ मलेशिया ओपन में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। वर्ल्ड नंबर-1 और मौजूदा विजेता ताइवान की बैडमिंटन खिलाड़ी ताइ जु यिंग ने भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यिंग ने सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु को बेहद रोमांचक और कड़े मैच में 21-15, 19-21, 21-11 से मात दी। यह मैच 55 मिनट तक चला।

वहीं दूसरी तरफ वर्ल्ड नंबर-7 भारत के बैडमिंडन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल से आगे नहीं जा सके। श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जापान के केंटो मोमोटा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड नंबर-11 मोमोटा ने श्रीकांत को सीधे गेमों में 21-13, 21-13 से मात दी।

आपको बता दें कि ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली सिंधु ने गोल्ड मेडलिस्ट कैरोलिना मारिन को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने 700,000 डॉलर इनामी राशि के वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में कैरोलिना मारिन को 52 मिनट में 22-20, 21-19 से शिकस्त दी थी। सबसे खास बात थी कि कैरोलिना मारिन को हराकर उन्होंने रियो का अपना बदला पूरा किया था।

वहीं पुरुष वर्ग की अगर बात करें तो किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी लेवरडेज को 39 मिनट में 21-18 21-14 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

Story first published: Saturday, June 30, 2018, 18:22 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+