वास ने खेला अपने करियर का आखिरी टेस्ट
अपने 15 साल के करियर के दौरान 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके वास ने पिछले रविवार को कहा कि वह तीसरे टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। वास हालांकि एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। उनका इरादा 2011 विश्व कप तक खेलने का है।
विदाई के अवसर पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने वास को एक स्मृतिचिन्ह भेंट किया। वास का पूरा परिवार श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम के करीब स्थित विशेष दीर्घा से इस पल का आनंद ले रहा था। इस दौरान मैदान में मौजूद विशाल स्क्रीन पर वास के करियर के खास पलों को भी दिखाया गया।
वास ने अपने संदेश में कहा, "15 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेलना खास अनुभव है। मैं इसके लिए अपने प्रशंसकों और परिजनों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि प्रशंसकों और परिजनों के सहयोग और समर्थन के बगैर यह संभव नहीं था।"
वर्ष 1994 में कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 111 मैचों में 29.39 के औसत से 355 विकेट लिए। मुथैया मुरलीधरन के बाद वह श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज हैं।
वास के नाम टेस्ट मैचों में 3085 रन भी दर्ज हैं। टेस्ट के अलावा उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 400 विकेट लिए हैं। एकदिवसीय मैचों में वास के बल्ले से 2025 रन निकले हैं। वास 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले श्रीलंका के तीसरे खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications