Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने पोंटिंग

पोंटिंग ने एजबेस्टन में जारी तीसरे एशेज टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी 38 रन की पारी के दौरान पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर के 11,174 रनों के रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया।

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने अब तक 12,773 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा 11,953 रनों के साथ तीसरे क्रम पर हैं।

पोंटिंग का अगला लक्ष्य लारा और तेंदुलकर के रिकार्ड की तरफ बढ़ना होगा। तेंदुलकर अभी भी सक्रिय हैं जबकि लारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं।

इस उपलब्धि के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने पोंटिग को बधाई दी है। मौजूदा समय में सीए के निदेशक पद पर कार्यरत बॉर्डर ने भी पोंटिंग को बधाई और शुभकामना दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+