वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शारापोवा ने सोमवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में स्लोवाकिया की जर्मिला ग्रोथ को सीधे सेटों में 6-0, 6-4 से पराजित किया।
शारापोवा के अलावा इटली की फ्लाविया पेनेता और रूस की एना चाक्वेताद्जे भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। पेनेता ने पहले दौर में जहां अमेरिका की वारवारा लेपचेंको को 6-2, 5-7, 6-0 से हराया वहीं चाक्वेताद्जे ने फ्रांस की वर्जिनिया रजानो को सीधे सेटों में 7-6, 6-3 से पराजित किया।
चेक गणराज्य की खिलाड़ी लूसी साफारोवा और अमेरिका की जिल क्रेबास भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। साफारोवा ने जहां इस्तोनिया की केइया कानेपी को 6-3, 7-6 से हराया वहीं क्रेबास ने इटली की फ्रांसिस्का शियावोन को 7-6, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।