Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज : पोटिंग और हसी ने आस्ट्रेलिया को संभाला (लीड-2)

लंदन, 23 अगस्त (आईएएनएस)। कप्तान रिकी पोंटिंग और अनुभवी माइकल हसी ने स्थानीय केनिंग्टन ओवल मैदान पर इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे पांचवें एशेज टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को 546 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल से उबार लिया है।

चौथे दिन का खेल शुरू होते ही मेहमान टीम ने अपने मात्र 90 रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन पोंटिंग और हसी ने भोजनकाल तक तीसरे विकेट के लिए नाबाद 81 रन जोड़कर अपनी टीम को संतोषजनक स्थिति में पहुंचाने का काम किया है।

खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। पोंटिंग 70 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 44 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि हसी ने अपने कप्तान के साथ ताल मिलाते हुए 83 गेंदों पर चार चौके लगाकर 31 रन बनाए थे।

तीसरे दिन की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बनाने वाली मेहमान टीम को पहला झटका साइमन कैटिच के रूप में लगा, जो 86 रन के कुल योग पर स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले कैटिच ने 68 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 43 रन बनाए। वह तीसरे दिन के अपने व्यक्गित योग में सिर्फ एक रन ही जोड़ सके।

कुल योग में अभी चार रन ही जुड़े थे कि पहली पारी में पांच विकेट झटककर आस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शेन वॉटसन को भी पेवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

तीसरे दिन 31 रन पर नाबाद लौटने वाले वॉटसन अपने व्यक्तिगत योग में नौ रन जोड़कर पगबाधा आउट हुए। उन्होंने अपनी 81 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए। आस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य से अभी भी 375 रन दूर है जबकि उसके हाथ में आठ विकेट और लगभग पांच सत्र का समय सुरक्षित है।

पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 115 रनों से जीता था। आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए चौथे मुकाबले में एक पारी और 80 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला में बराबरी की थी। शेष दो मैच बराबरी पर छूटे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+