फिट होने के बावजूद फ्लिंटॉफ को नजरअंदाज किया गया
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के क्रिकेट संवाददाता माइकल आर्थटन ने मौजूदा एशेज श्रृंखला के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके फ्लिंटॉफ के एजेंट के माध्यम से यह खुलासा किया है।
पत्र ने फ्लिंटॉफ के एजेंट एंड्रयू कैंडलर के हवाले से लिखा है, "फ्रेडी (फ्लिंटॉफ) ने चौथे टेस्ट मैच के लिए खुद को फिट घोषित कर दिया था लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस बात का अहसास था कि उनका चयन अंतिम-11 में नहीं किया जाएगा। वह खेलना चाहते थे लेकिन कप्तान, कोच और चयनकर्ता उन्हें टीम में रखने के लिए तैयार नहीं थे।"
कैंडलर ने कहा कि फ्लिंटॉफ अपने टेस्ट करियर के आखिरी दो टेस्ट मैचों में किसी भी हाल में खेलना चाहते थे। बकौल कैंडलर, "फ्रेडी ने चयनकर्ताओं, कप्तान और कोच को यह जानकारी दे दी थी कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में उनके चोट की स्थिति कैसी थी। वह अपनी टीम के लिए पूरा दमखम झोंकने के लिए तैयार थे।"
लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले फ्लिंटॉफ की गैरमौैजूदगी में मेजबान टीम चौथा टेस्ट मैच तीन दिन के भीतर एक पारी और 80 रनों से हार गई। इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications