For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने ट्विटर पर लिखा 'I Retire'

नई दिल्ली। देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने आज एक ट्वीट करके अपने तमाम फैंस और खेल में रुचि रखने वालों को चौंका दिया। पीवी सिंधू ने ट्वीट कर लिखा 'I Retire'। सिंधू के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनका ट्वीट काफी तेजी से वायरल होने लगा और लोगों को लगा कि पीवी सिंधू ने बैडमिंटन से संन्यास ले लिया है। लेकिन पीवी सिंधू ने अपने ट्वीट के साथ दो पेज का संदेश भी साझा किया है, जिसमे उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह किन चीजों से रिटायर हो रही हैं।

दरअसल पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से लड़ रही है, लेकिन जिस तरह से लोग इस महामारी से बचने के लिए जरूरी उपाय नहीं अपना रहे और दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, उसको लेकर पीवी सिंधू काफी नाराज हैं। सिंधू ने लंबे संदेश के साथ जो ट्वीट किया है उसमे उन्होंने लिखा है कि मैं काफी समय से सोच रही थी कि अपनी भावनाएं आप लोगों के साथ साझा करूं। सिंधू ने कहा कि मैं खेल से नहीं बल्कि उस डर, नकारात्मक सोच से रिटायर हो रही हैं नाकि बैडमिंटन से।

सिंधू ने कहा कि मैं मानती हूं कि मैं काफी संघर्ष कर रही थी। मैंने जो ट्वीट किया है वह आपको भ्रमित कर सकता है और आप लोग हैरान हो जाएंगे। लेकिन इस महामारी ने मेरी आंखे खोल दी हैं, मैं सबसे ताकतवर विरोधियों का सामना कर सकती हूं, कितना भी दबाव हो खेल सकती हूं, मैंने यह पहले किया है और आगे भी कर सकती हूं, लेकिन इस वायरस को कैसे मात दूं यह समझ नहीं आता है। महीनों से हम अपने घर में हैं और बाहर जाने से पहले सोचना पड़ता है, कई ऐसी कहानियां हैं जो दिल को चकनाचूर कर देती हैं।

Story first published: Monday, November 2, 2020, 16:05 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+