वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपः प्रणय ने जीत से किया अपने सफर का आगाज, अगले दौर में किया प्रवेश
नई दिल्ली। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच-एस- प्रणय ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में वर्ल्ड नंबर-11 प्रणॉय ने न्यू जीलैंड के अभिनव मनोटा को मात दी। प्रणय ने वर्ल्ड नंबर-109 अभिनव को केवल 28 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-12, 21-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। उनका मुकाबला दूसरे दौर में ब्राजील के योगोर कोएल्हो से होगा। वहीं महिलाओं में ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल और पीवी सिंधू को पहले दौर में बाई मिली है। वहीं इसके बाद ही समीर वर्मा ने 21-13, 21-10 से फ्रांस के लुकास को हराकर भारत के लिए बेहद शानदार शुरुआत की है।
World Championship 2018 Update: @PRANNOYHSPRI; Men's Doubles pair of @buss_reddy /@AtriManu and mixed doubles pairs of @sikkireddy / @pranaav6 and Sourabh Sharma/ Anoushka Parikh are through to the second round of #WorldChampionships in Nanjing. #IndiaontheRise pic.twitter.com/8oN25nw0MO
— BAI Media (@BAI_Media) July 30, 2018
ऐसे रहा मुकाबलाः प्रणय ने मनोता के खिलाफ 6-2 की बढ़त से शुरुआत की और 10-2 की बढ़त के बाद लगातार अंक लेकर 19-9 की बढ़त बनाई और आसानी से 21-12 से पहला गेम जीता। उन्होंने पहले गेम में लगातार पांच अंक लिए और एक गेम अंक भी जीता। दूसरे गेम में भी 11वीं सीड खिलाड़ी ने एक गेम अंक जीता और 5-0 की बढ़त बनाई। मनोता ने हालांकि एक समय इस अंतर को 9-7 से कम किया, लेकिन प्रणय ने फिर एक समय लगातार पांच अंक लेकर 16-7 की मजबूत बढ़त बनाई और 21-11 से गेम और मैच जीता। वहीं इसके साथ ही वर्ल्ड नंबर-22 पुरुष युगल जोड़ी मनु और सुमित ने पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में बुल्गारिया की डेनिएल निकलोव और इवान रुसेव की जोड़ी को 26 मिनट में सीधे गेमों में 21-13, 21-18 से मात दी। प्री-क्वॉटर फाइनल में अब मनु और सुमित की जोड़ी का सामना जापान की ताकुतो इनोए और युकी कानेको की जोड़ी से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
