सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर तेज पारी खेलने के बाद 45 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए। नजीर ने 23 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। उन्हें असंथा मेंडिस ने पगबाधा आउट किया।
पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल के रूप में गंवाया था। अकमल खाता भी नहीं खोल सके। उनका विकेट नुवान कुलसेकरा के खाते में गया। यह विकेट एक रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तानी टीम ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 52 रन बना लिए थे। कप्तान यूनुस खान 11 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मोहम्मद यूसुफ ने पांच रन बनाए थे।
पांच मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 3-1 से आगे है। श्रीलंका ने शुरुआती तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल की थी जबकि पाकिस्तान ने चौथा मुकाबला अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।